Showing posts with label STUDENTS. Show all posts
Showing posts with label STUDENTS. Show all posts

Thursday, August 18, 2016

प्यार क्या है ?


12वीं’ कक्षा का प्रश्न-पत्र
प्रश्न : प्यार क्या है ? विस्तार से बताइये ! (20 अंक)
उत्तर : अमरीकी विद्यार्थी :
प्यार ‘दर्द’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5 /20)
उत्तर : इंग्लैंड का विद्यार्थी :
प्यार ‘ज़िन्दगी’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)
उत्तर : UAE का विद्यार्थी :
प्यार ‘खुदा’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)
उत्तर : भारतीय विद्यार्थी :
प्यार की परिभाषा :
‘प्यार’ के द्वारा एक महिला और पुरुष के मध्य, उपजे प्रेम-सम्बन्ध से दिल की गंभीर बीमारी हो जाती है। और अगर ये प्रेम परवान ना चढ़े तो दोनों में से किसी एक की मृत्यु भी हो जाती है।
प्यार के प्रकार :
1) एक तरफ़ा प्यार।
2) दो तरफ़ा प्यार।
आयु :
आमतौर पर यह 15 से 25 की उम्र के बीच होता है।
लेकिन
आजकल यह किसी भी उम्र में हो जाता है।
लक्षण :
1) अनिद्रा।
2) दिन में सपने देखना।
3) फेसबुक, व्हाटसएप के बिना एक-एक पल दूभर हो जाना।
4) फ़ोन की लत।
मूल कारण/मूल्यांकन:
1) फोन पे चेटींग,
2) तस्वीरों
और
3) मोबाईल द्वारा ज्यादा फैलता है।
इलाज :
1) पिता के जूते द्वारा एंटी लव चिकित्सा
और
2) माँ की चप्पल की अंधाधुंध मार ||
परीक्षा परिणाम: (अंक 20/20 बहुत बढ़िया।)
————————-
नोट –
भारतीय छात्रों से कुछ भी पूछो,
‘पूर्ण-अंक’ पाने के लिए वे किसी भी बात
को बढ़ा-चढ़ा कर लिख सकते हैं


Friday, July 1, 2016

“टॉपर”

पास होने से डर नहीं लगता साहेब..
डर तो टॉपर बनने से लगता है ।।
-नकलची छात्र ( बिहार बोर्ड )
आज का ज्ञान~
नक़ल सिर्फ इतनी ही करवानी चाहिए की स्टूडेंट पास हो जाये,
ना कि टॉप ही कर ले।
बिहार अकेली ऐसी जगह है जहाँ “टॉपर” दुबारा एग्जाम देता है.. बाकी जगह “सप्लीमेंट्री” वाले देते है..
बिहार में बहार है …
टॉपरे फरार है …




Wednesday, June 29, 2016

शून्य की खोज

गणित से परेशान एक विद्यार्थी गुरु जी से :
“अगर शून्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी,
और
आर्यभट्ट का जन्म कलयुग में हुआ,
तो उससे पहले 100 कौरव और रावण के 10 सर की
गिनती किसने की थी??”
point to be noted..
गुरु जी अवकाश लेकर उत्तर की खोज में भटक रहे हैं


Wednesday, June 22, 2016

भैन्सा

एक बार एक बच्चा स्कुल लेट आता है।
गुरुजी - लेट कैसे आया रे।
बच्चा - सर भैंस को भैंसे के पास लेके गया था।
गुरुजी - ये काम तो तेरा बाप भी कर सकता था।

  
बच्चा - सर कर तो वैसे मेरे पिताजी भी सकते थे,.....
फिर भी भैन्सा ज्यादा अच्छे से करता है।
गुरुजी बेहोश!!! 

Thursday, November 12, 2015

SUPER STUDENT

टीचर : किसी ऐसे द्रव्य का नाम बताओं जिसे जमा नहीं सकते ?
स्टुडेन्ट : गरम पानी !
टीचर : कौन से महिने में 28 दिन होते है ?
स्टुडेन्ट : Sir, वो तो हर महिने में होते है... !
टीचर (गुस्से में) : जा... बाहर जाकर लाईन में सबसे आखीर में खड़े हो जा...
.
थोड़ी देर बाद..
.
टीचर (गुस्से में) : तुझे मैंने कहा था न सबसे आखीर में खड़ा हो जा..
स्टुडेन्ट : Sir, पर उस जगह पर पहेले से ही कोई ख़ड़ा है !!!


Thursday, November 5, 2015

मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज

मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज 
के छात्र साथ में पिकनिक मनाने वाटरफाल
पर गए.!
.
वाटरफाल का पानी बहुत ठंडा था .!!
.
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने,
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल से कहा -
मेरे छात्र बहुत हिम्मती हैं .!!
.
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा -
कैसे ? सिद्ध करो ..!!
.
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कुछ छात्रो
को बुलाया और आदेश दिया - जल्दी से
ठन्डे पानी में जम्प लगाओ .!!
.
छात्रो ने आव देखा ना ताव और कूद गए …!!
.
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल से कहा - देखा !! कितने हिम्मती हैं !
.
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा -
बस इतनी सी बात ! मैं दिखता हूँ मेरे छात्र कितने हिम्मती हैं ..!!
.
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कुछ
इंजीनियरिंग के छात्रो को बुलाया और
आदेश दिया - जल्दी से ठन्डे पानी में
जम्प लगाओ .!!
.
.
.
इंजीनियरिंग के छात्रो ने कहा - पगला गए
हो बढ़उ !! इतने ठन्डे पानी में जम्प करे !!
चल हट !!
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा -
देखा कितने हिम्मती हैं !!!



Saturday, October 24, 2015

कवि का मर्ज

टीचर (स्टूडेंट्स से) : 'ज्यों-ज्यों इलाज
किया, मर्ज बढ़ता ही गया', इसमें कवि
का आशय क्या है?
.
.
.
स्टूडेंट : सर लगता है कि कवि का इलाज
किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा है।



Friday, October 16, 2015

कितनी रोटी बनायेगी?

टीचर:-1औरत 1घंटे मे 50 रोटी बनाती है 
तो 3 औरते 1घंटे मे कितनी रोटी बनायेगी?
.
.
.
.
.
.
.
.
बच्चा:-एक भी नही, क्योंकि तीनो मिलकर
सिर्फ चुगली करेंगी! 


~टीचर बेहोश~


Thursday, October 8, 2015

Students Rock

टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो 
क्या करना चाहिए? 
.
.
.
.
.
.
.
.
लड़का-चुपचाप खुजा कर सो जाना
चाहिए। क्योंकि आप कोई रजनीकांत
तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे। 



Date और तारीख

प्रोफ़ेसर : - बताओ बच्चो Date और तारीख मेँ क्या अंतर है ??
पांडे : - जी सर, Date पर लड़कियों के साथ जाते है
=
=
=
और
=
=
=
तारीख पर वकील के साथ 



Tuesday, September 29, 2015

प्रॉब्लम

बच्चा (टीचर से) : सर जो मैं पढ़ता हूं, मुझे याद ही नहीं रहता।
टीचर : अच्छा बताओ, पिछली बार तू मेरे हाथों से कब पिटा था?
बच्चा : पिछले शुक्रवार को।
टीचर : यह कैसे याद है?
:
:
:
:
:
:
:
बच्चा : सर मुझे प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है।



Monday, September 28, 2015

जिन्दा तस्वीर

पप्पू का बेटा, 
ऐसी तस्वीर बनाता कि लगता मानो 
तस्वीर जिन्दा है.!!
,
,
मास्टर जी ने,
पप्पू को फोन किया - ..आपका बेटा
बड़ा शैतान है ..!!
,
आज उसने क्लासरूम की
जमीन पे 1000 रूपये के नोट की हूबहू
फोटो बना दी..उसे उठाने के चक्कर में मेरे
नाख़ून टूट गए..इसे समझाते क्यों नहीं..?
,
,
पप्पू - ..मास्टरजी ..मैं खुद ICU से
बोल रहा हूँ..पगले ने कल बिजली के
सॉकेट पे केटरीना बना दी थी..!!
,
होंठ जल गए करेंट से.!!



Saturday, September 26, 2015

आधारकार्ड लिंक

पापाः बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पप्पुः पापा 80% आये है ।
पापाः पर मार्कशीट पर 40% लिखा है?
पप्पूः बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाऊंट में आएंगे।
*** पापा बेहोश ***


Tuesday, September 15, 2015

थ्योरी प्रॉब्लम

बच्चा (टीचर से) : सर जो मैं पढ़ता हूं
मुझे याद नहीं रहता।
टीचर : अच्छा यह बताओ, पिछली बार
मेरे हाथों से कब पिटा था?
बच्चा : पिछले मंगलवार को।
टीचर : यह कैसे याद है?
बच्चा : सर मुझे प्रैक्टिकल में नहीं
थ्योरी में प्रॉब्लम है।


Saturday, September 5, 2015

इतिहास और रामायण

एक बार एक बेसिक शिक्षा अधिकारी एक प्राइमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंचे।
अधिकारी अध्यापक से - कौन सी क्लास चल रही है और क्या पढ़ा रहे है?
अध्यापक - सर इतिहास और रामायण पढ़ा रहे है।
अधिकारी -ओके बच्चों से पूछता हूँ !
एक लड़के से - खड़े हो नाम क्या है तुम्हारा लड़का- राजू
अधिकारी- बताओ शिव जी का धनुष किसने तोड़ा था?
राजू- साहब भगवान कसम खा रहे पुरे गावँ में पूछ आओ हम बहुत सीधे है।हमने नहीं तोड़ा।
अधिकारी- चुप बैठ जा।
दूसरे से ....
तुम बताओ
बच्चा - सर हम नहीं तोड़े नहीं तोड़े। ये रामू तोड़े होगा साहब।
रामू खड़ा हुआ तुरंत- ये साला कुछ भी टूटे नाम मेरा ही आ जाता है।
अधिकारी, अध्यापक से- क्या पढ़ाते है आप किसी को नहीं पता धनुष किसने तोड़ा ?
अध्यापक - सर आप प्रिंसिपल से मिले। मै छुट्टी पे था तभी किसी ने तोड़ा होगा। वही बता सकते है।
अधिकारी सीधे प्रिंसिपल के पास गए। ये क्या नाटक है कैसा स्कूल है? यहाँ किसी को ये नही पता की शिव जी का धनुष किसने तोड़ा था ???
प्रिंसिपल - अरे सर आए बैठे आप भी एक धनुष के लिए परेशान है। बच्चे है किसी ने तोड़ दिया होगा। पीछे नई क्लास बननी है। उसी बजट में ठेकेदार से कह के धनुष भी बनवा दूंगा। बस आप बिल पास कर देना बस।
अधिकारी बेहोश...... आज तक कोमा में है।



Thursday, September 3, 2015

कीती?

मास्तर.: सांग ,५ - ५=कीती?.
.
.
.
सगळी मुले शांत...
.
मास्तर.: सांग बंड्या,जर तुझ्याकडे ५ इडल्या आहेत
आणि मी ५ इडल्या खाल्ल्या,
तर तुझ्याकडे काय उरले?
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
बंड्या.: सांबर अणि चटणी,
.
.
सापडला आणखी एक IIN विद्यार्थी



Tuesday, September 1, 2015

रामस्वरूप

हिन्दी भी सरल नहीं है,आजकल के बच्चों के लिए बानगी पेश हैँ :-
टीचर- रामस्वरूप बीमार हुआ फलस्वररूप मर गया.....
.सब लोग इसका अंग्रेजी में अनुवाद करो. .
.
पप्पू- मास्टर साहब अगर बीमार रामस्वरूप था तो फलस्वरूप क्यों मरा.???? .
.
टीचर- मूर्ख इसका मतलब है रामस्वरूप बीमार हुआ
परिणामस्वरुप मर गया.
.
.
पप्पू - ले अब तीसरा मर गया..



खतरनाक बच्चा..

खतरनाक बच्चा..
...
लेडी टीचर :-लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
स्टूडेंट:- very simple mam, "i love u अगर लड़का बोले तो लोफर और लड़की बोले तो ऑफ़र
...
लेडी टीचर :-
सोच और वहम में क्या फर्क है?
स्टूडेंट:-आप मस्त खुबशुरत है।ये हमारी सोच है।और हम अभी बच्चे है ये आपका वहम है।
...
लेडी टीचर:- अगर दुनिया में लड़की नहीं हो तो क्या होगा?
स्टूडेंट:- कॉलेज़ वीरान
गलिया सुनसान
दुनियां परेसान
तन्हा इंसान
ना जानू
ना जान
हर तरफ
"जय सिया राम"



Monday, August 31, 2015

रिन का एड

अभी रिन का एड देखा रिक्शा वाले की
बेटी की बैंक में जॉब लगी
अपने बाप को बोला पापा रिक्शा चला लो 
मुझे भी बैंक में जॉब मिल जायेगी
बहुत मारा



Sunday, August 16, 2015

पढ़ाई से जुड़े गाने:-

पढ़ाई से जुड़े गाने:-
स्कूल:- ये गलियां ये चौबारा, यहां आना न दोबारा...
ट्यूशन:- इधर चला, मैं उधर चला...
मैथ्स:- अजीब दासता हैं ये, कहां शुरू कहां खतम...
साइंस:- आ खुशी से खुदकुशी कर ले...
जिऑग्रफी:- मुसाफिर हूं यारो, न घर है न ठिकाना...
इकनॉमिक्स:- क्यों पैसा-पैसा करती है, तू पैसे पे क्यों मरती है...
एग्जाम:- जिया धड़क-धड़क जाए...
पास:- आज मैं ऊपर... आसमां नीचे...
फेल:- जग सूना-सूना लागे...!!!


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...