Showing posts with label INDIAN. Show all posts
Showing posts with label INDIAN. Show all posts

Thursday, August 1, 2019

*--इतिहास गवाह है--*

- - - इतिहास गवाह है - - -*
इतिहास गवाह है कि कपड़े धोते वक्त पति की जेब से मिले पैसे बीवियों ने आज तक वापस नहीं किए।
इतिहास गवाह है कि आदमी नहाने के बाद बाल्टी में उतना ही पानी छोड़ता है जितने से उसकी चड्डी बनियान धुल सके।
इतिहास गवाह है कि गुटखा खाते वक्त किसी से बातचीत करते हुए जब-जब भी आदमी ने गुटखा बीच में ही थूका है तब-तब उसने बहुत ज्ञान की बात बताई हैं।
इतिहास गवाह है कि प्राइवेट जॉब से छुट्टी लेकर आदमी का ब्याह-शादी मे पहुंचना उतना ही मुश्किल रहा है जितना कि पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना।
इतिहास गवाह है कि हर गांव में एक दो बुड्ढे ऐसे होते हैं जिनसे भूत ने कभी बीड़ी मांगी होती हैं।इतिहास गवाह है कि सब्जी खरीदने के बाद जो भी पैसे बच जाते हैं, वही बेरोजगारों की आय का मुख्य स्त्रोत है |
इतिहास गवाह है कि अलार्म बजने से परिवार के सारे लोग उठ जाते हैं सिवाय उसके,जिसने अलार्म लगाया हो|
इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने मोलभाव करते समय दुकानदार को हमेशा पिछली दुकान का हवाला दिया है।
इतिहास गवाह है कि अगर कोई पटरी पर ये देखने गया है कि ट्रेन आ रही है या नहीं, तो वह बिना थूके वापस नहीं आया है।
इतिहास गवाह है कि लड़कियों को अपनी मंजिल पर पहुंचने से कोई नहीं रोक पाया है, सिवाय रास्ते में खड़े गोलगप्पे वाले के।
इतिहास गवाह है कि रोटी के बाद सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज 'कसम' है, 'गुटखा' अभी भी तीसरे नंबर पर है।
इतिहास गवाह है कि शादी के बाद लड़के का हमेशा पहला फर्ज रहा है- टेंट वाले के सारे बर्तन पूरे करना।
इतिहास गवाह है कि सर्दियों में ऐसी कोई रात नहीं रही है जब रजाई में घुसने के बाद सु-सु न आई हो।
इतिहास गवाह है कि संस्कृत दसवीं कक्षा के बाद सीधी 'फेरों' पर ही सुनने को मिली है।
इतिहास गवाह है कि 49 या 99 का रिचार्ज करवाने पर दुकान वाले ने बचा हुआ एक रुपया वापस ना देकर हमेशा उसकी टॉफी ही खिलाई है।
इतिहास गवाह है कि आम खाने के बाद इंसान ने गुठली पर उतना ही आम छोड़ा है जितनी ट्यूब में कॉलगेट।
इतिहास गवाह है कि भारत में शुरू से ही अच्छे बॉलर नहीं रहे क्योंकि बैटिंग करने के बाद साला हमेशा से ही घर भागने की परंपरा रही है।
इतिहास गवाह है कि होटल में रुका हुआ आदमी कमरे के परदे और तौलिए से जूते पोंछे बगैर वहां से नहीं गया है।
इतिहास गवाह है कि 'पढ़ाई' और 'जिम' कल से शुरू होते हैं तथा 'सिगरेट' और 'दारू' कल से बंद।



Friday, July 1, 2016

पक्का भारतीय

पक्का भारतीय होने के लक्षण:-
1. होटल में खाने के बाद मुट्ठी भर सौंफ खाना।
2. हवाई यात्रा के बाद बैग से टैग नहीं उतारना।
3. सब्जी लेने के बाद मुफ़्त धनिये की मांग करना।
4. दीवाली पर मिले गिफ्ट को रिश्तेदार को सरका देना।
5. छह साल के बच्चे को 3 साल का बता कर आधा टिकट लेना।
6. रिमोट से लेकर मोबाइल तक का पीठ ठोंक कर चलाना।
7. शादी के कार्ड से गणेश जी उतारकर फ्रिज पर चिपकाना।
8. मोलभाव करते वक्त पिछली दुकान का हवाला देना।
9. गोलगप्पे खाने के बाद मुफ़्त में सुखी पापड़ी की जिद करना।
10. नई कार लेने के बाद छह महीने तक सीट की पन्नी नहीं उतारना।




Tuesday, May 31, 2016

ऐश्वर्या

आज भी गाँवो में शादी घर वालों की मर्जी से होती है...
घँघट उठाने के बाद ही पता चलता है की,
बीबी "ऐश्वर्या" है


या "जयसूर्या"



Friday, October 9, 2015

टरनेट की स्पीड

दुनिया में इंटरनेट की
स्पीड के मामले मे भारत का 115वां 
स्थान है और इतनी
घटिया स्पीड होने के बावजूद
,
,
,
,
,
,
,
,
,
,
,
,
, अनगिनत
अफवाहें फ़ैलाने में भारत का पहला स्थान है।



Tuesday, September 8, 2015

समौसा

एक अमेरिका का वैज्ञानिक भारत घूमने आया और उसने यहां एक समौसा खाया ,
खाने के बाद वो एक समौसा अमेरिका लेकर गया 
और वहां जाकर अपने बौस को दिखाकर बोला सर ये समौसा है , 
उपर से तो मैदा का बना है पर अंदर आलू कैसे भरा पता नहीं 
उसके बौस ने उसे जमाकर एक चांटा दिया 
और अपने सूटकेस से एक जलेबी निकालकर बोला २० साल पहले में भारत गया था
ये जलेबी खाई थी ऊपर से मैदा है अंदर चीनी कैसे घुसी आज 
तक पता नहीं लगा पाया और तू एक समस्या और ले आया


Thursday, September 3, 2015

रिजर्वेशन - आरक्षण

भला हो रेलवे रिजर्वेशन पर इन आरक्षण मांगने वालो की नज़र नहीं पड़ी 
नहीं तो सीट भी इस प्रकार होती 
अनुसूचित जाती - अपर बर्थ
अनुसूचितजन जाती- मिडिल बर्थ
ओ.बी.सी.-लोअर बर्थ
सामान्य- अपनी दरी साथ लेकर जाएँ



Tuesday, September 1, 2015

भारतीय कला

3 साल पहले 150 रु में आए शर्ट को ना बिकने
पर त्योहारो में सेल लगाकर 200 रु में बेच देने
की कला सिर्फ भारतीय दुकानदारो में
ही है।



भारतीयों की बराबरी

हम भारतीयों की बराबरी क्या करेगी दुनिया
.
.
.
.
.
.
डालर के भाव के बराबर केप्याज का तो हम तड़का लगाते हैं



Monday, August 31, 2015

मल्टि-टैलंटेड

अलग-अलग देशों का ड्राइविंग स्टाइल...
एक हाथ स्टीयरिंग पर,
एक हाथ खिड़की पर। - अमेरिका
.
.
एक हाथ स्टीयरिंग पर,
एक हाथ हॉर्न पर। - जापान
.
.
.
.
.
.
एक हाथ हॉर्न पर,
एक हाथ गेयर पर,
तेज आवाज में गाने सुनते हुए...
कान में ब्लूटुथ
एक पैर अक्सेलरेटर पर,
ब्रेक पर कुछ नहीं
और
दोनों आंखें लड़कियों पर! - भारत
इसीलिए हम मल्टि-टैलंटेड हैं!



Friday, August 7, 2015

क्या जमाना ?

ये क्या जमाना आ गया है .....
13 साल के बच्चे प्यार कर रहे है,
65 साल के लोग शादी कर रहे है।
:
:
:
और जिनकी ये सब करने की उम्र है,
वो बेचारे पोलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है।।



Monday, August 3, 2015

दिल्ली के ग़रीब व्यक्तियों की समस्या :

दिल्ली के ग़रीब व्यक्तियों की समस्या :
कल्लू: आम आदमी पार्टी को बहुमत इस लिए मिला है क्यूंकि हम सबने उन्हें वोट दी और वो इसलिए दी कि वो दिल्ली में फ्री वाईफ देगी ।
लल्लू: पर समझ में ये नहीं आ रहा है कि इतनी वाईफें आएगीं कहां से और हम लोग अपनी पुरानी वाईफों का करेंगें क्या ??
कल्लू: कहीं हमारी वाइफों की आपस में अटटा बटटी तो नहीं करवा देंगे!!!
लल्लू: अच्छा! तो फिर मैं तो मल्लू वाली लूँगा ।
कल्लू: ओह, भूल जा!!! उसके घर के बाहर तो पहले ही लाईन लगी हुई है


Sunday, August 2, 2015

खाने के नियम ..

शादी ब्याह का सीजन आने  वाला है ...
उसके लिए आपको खाने के  नियम बताये जा रहेँ हैँ ...
.
.
कृपया गौर से पढ लें
और माइंड मेँ रखकर ही दावत  मेँ जायेँ
.
.
(1) पहली बार मेँ इस तरह खाऐँ  जैसे कि दुबारा नहीँ मिलेगा
.
.
(2) दूसरी बार इस तरह खाऐँ कि  पहली बार खाया ही नहीँ ॥

पेटुओं के हित मेँ विशेष रुप  से जारी !!



Tuesday, July 21, 2015

भारतीय रेल के पंखे...

दुनिया भर के साइंटिस्ट तब सदमे मे आ गये...
.
.
.
.
.
.
जब उन्हें पता चला कि भारतीय रेल के पंखे स्विच ऑन करने पर नही...
बल्कि कंघी या पेन से चलते है... 



Monday, July 20, 2015

हिंदी...

हिंदी भी कभी कुछ अजीब है
घडी बिगड़ जाये तो कहते है : बंद है
और लड़की बिगड़ जाये तो कहते है :
चालू है......! 


Sunday, July 19, 2015

परवाह..

कौन कहता है कि दुनियाँ आपकी परवाह नहीं करती हैं।
कभी दिन में हेड लाइट जलाके बाइक चला कर तो देखो।
.
.
.
.
.
.
कम से कम सौ लोग टोकेगें



खूबसूरत..

भारत में ट्रकों और बसों को कंपनी चाहे
कितना भी डिजाइनर बनाए, जब तक ट्रक
मालिक उसके दोनों ओर दो आंखें नहीं बनवा
देता, तब तक वह खूबसूरत नहीं मानी जाती।


टेलेन्टेड लोगों का देश है..

दुनिया में भारत सबसे टेलेन्टेड लोगों का देश है

॰॰
॰॰॰
जहां लोग लोटा पकड़ने की स्टाईल को देखकर बता देते है कि इसका पानी किस काम में लिया जायेगा !!! 



Friday, July 17, 2015

पता नहीं...

एक बार एक विदेशी भारत आया ,
उसने ताज महल को देखकर किसी से पूछा की ये ताज महल किसने बनाया ?
वो बोला:– पता नहीं.
विदेशी ने समझा की पता नहीं ने बनाया है ..
फिर विदेशी जयपुर जय महल को देखा और किसी से पूछा की ये किसने बनाया ?
किसी ने कहा:- पता नहीं?
विदेशी बोला ये भी पता नहीं ने बनाया बहुत अच्छा बनाया है |
फिर वो दिल्ली गया और उधर कुतब मीनार को देखा और किसी से पूछा ये किसने बनाया ?
उसने भी कहा:- पता नहीं..
विदेशी ने सोचा ये भी पता नहीं ने बनाया..
क्या मस्त इंजिनियर है यार पता नही
मै पता नहीं से जरूर मिल कर जाऊंगा |
कुछ आगे चल कर उसको एक ज़नाज़ा मिला
तो विदेशी ने किसी से पूछा ये कौन मर गया ?
उस आदमी ने कहा – पता नहीं.
विदेशी उदास होकर बोला : मेरी तो किस्मत ही ख़राब है
मिलने से पहले ही पता नहीं मर गया!!



Thursday, July 16, 2015

सिगरेट...

जिसने सिगरेट बनाई उसने कभी सपने मे भी नहीँ सोचा होगा कि,
भारत मे सिगरेट को दवा के रूप में
प्रयोग किया जायेगा।
.
.
यहाँ आधे लोग खाना खाने के बाद उसे पचाने के लिए सिगरेट को
“लवण भास्कर चूर्ण” कि तरह लेते है
.
.
और बाकी आधे तो सुबह उठकर प्रेशर बनाने के लिए इसको “कायमचूर्ण”
कि तरह इस्तेमाल करते है………..!!



Wednesday, July 15, 2015

सन् 1975

कृपया अपने रिस्क पर
पढ़ें...किसी का मानसिक संतुलन
बिगड़ने का मैं जवाबदार नहीं होउंगा....
.
.
सन् 1975 में बैटमैन...सुपरमैन
और स्पाइडरमैन हवा में उड़ रहे थे......
जैसे ही वो भारत के ऊपर से गुजरे
.
अचानक से वो तीनो मर गए....
.
कैसे ??.
बताओ ??
.
नहीँ....हर सवाल का जवाब रजनीकांत
नहीं होता....
.
याद करो 1975 में...
.
शोले में गब्बर ने तीन
गोलियां...🔫..हवा में चलाई थी... 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...