Showing posts with label GOD. Show all posts
Showing posts with label GOD. Show all posts

Monday, August 31, 2015

Private Company ka Employee

एक कुत्ता मंदिर के पास चबूतरे पर बैठा रहता था,
मंदिर में लोगों को पूजा करते देख कुत्ता भी भगवान की भक्ति करने लगा।
भगवान कुत्ते की भक्ति से प्रसन्न हुए और बोले - "मांगो तुम्हें क्या चाहिए?"
कुत्ता - "प्रभु मुझे अगले जन्म में कुत्ता ही बनाना।"
भगवान - "दो बार कुत्ता नहीं , कुछ और मांगो।"
कुत्ता - "तो प्रभु मुझे अगले जन्म में Private Company ka Employee बना देना।"
भगवान - "चालाकी नहीं...!! कहा ना कि दो बार कुत्ता नहीं बना सकते...!!"


Friday, August 14, 2015

कौन से लड्डू...?

एक आदमी बोट से कही जा रहा था…
अचानक से ज़ोर से हवा चली और उसकी बोट पलट गयी!
उसे तैरना नही आता था...
वो प्रार्थना करने लगा 
“भगवान, अगर मुझे बचा लिया तो मैं गरीबों में 21 किलो लड्डू बाटूंगा”
फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी सी लहर उसे ज़मीं पे ले गयी...
वो खड़ा हुआ और हँसते हुए ऊपर देख के बोला
“हाहा, कैसे लड्डू, कौन से लड्डू...?
फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी लहर ने उसे वापिस पानी में खीच लिया...
वो फिर चिल्ला के बोला...
“मतलब मैं पूछ रहा था बेसन के या बूंदी के..!!



Saturday, August 8, 2015

तपस्या का फल

एक भैया की तपस्या से प्रसन्न होकर
भगवान उसको अमृत देते हैं तो
वो मना कर देता है |
भगवान – क्यों वत्स..अमृत क्यों नहीं पी रहे ?
भैया  –अभहियें गुटका खाये हैं प्रभु !!

भगवान

एक भिखारी रोज-रोज मांग कर खाते-खाते तंग आ गया था.
एक दिन उसने भगवान से प्रार्थना की – “भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ दे 
जो खाने पर भी खत्म न हो !”
भगवान बोले – “ये ले बेटा ….
.
.
च्यूइंग गम !”


Tuesday, August 4, 2015

बारिश

पप्पू जब भी कपड़े धोता, तब बारिश हो जाती।
1 दिन धूप निकली तो वह बड़ा खुश हो गया और दुकान पर सर्फ लेने जा पहुंचा।
वह जैसे ही दुकान पर पहुंचा बादल जोर-जोर से गरजने लगे
पप्पू फटाफट आसमान की तरफ मुंह करके बोला...
क्या? किधर ???
कसम से, मैं तो बिस्किट लेने आया हूं।


Tuesday, July 14, 2015

Black Money

एक आदमी को रोज सपने में काली साड़ी में एक औरत दिखती थी। उसे देखकर वो घबरा जाता था।
एक दिन उसने हिम्मत करके पूछा – देवी आप कौन है?
औरत बोली – मैं धन की देवी लक्ष्मी हूँ।
आदमी – फिर तो आपको गोल्डन कलर का होना चाहिये।
औरत :- बेटा !! मैं ब्लैक मनी हूँ, स्विस बैंक से आई हूँ.
 




Monday, July 13, 2015

संता गुरूद्वारे...

संता गुरूद्वारे जा के अरदास करता है: बाबा जी मेरी लाटरी दी टिकट हर सूरत विच निकलनी चाहिदी हे,
:
जैसे ही वो गुरूद्वारे से बाहर आया, किसी ने उसका पर्स लाटरी के टिकट समेत निकाल लिया,
:
संता दोबारा गुरूद्वारे जाके बोला: "बाबा जी पहलां किसी दी पूरी गल समझ लिता करो, ते फेर एक्शन विच आया करो"।



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...