Thursday, June 23, 2016

शराबी Collections


एक शराबी दारू पी पी कर मर गया
लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो :~
वो मर के भी यह कह गया …
शराब तो ठीक थी !.!
पर मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला.
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
एक शराबी साधू से टकरा गया तो साधू बोला :- “अर मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं.”
शराबी -: “बाबाजी रुको, मुझे गिलास ले आने दो।”

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
उपदेशक :- “अगर गधे को शराब और पानी दोनों पीने को दिये जाये तो गधा क्या पियेगा.”
शराबी :- “जाहिर है पानी पियेगा.”
उपदेशक -: “क्यों ?”
शराबी :- “क्योंकि वो गधा है।”

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
शराबी को शुद्ध दारू पीता देख अमेरिकन बोला :- “पानी तो मिला लो।”
शराबी :- “हम इंडियन हैं इतना पानी तो दारू देख के ही मुंह में आ जाता है।”

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
पुलिस (शराबी से) :- “रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो ?”
शराबी (पुलिस से) :- “मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं।”
पुलिस (शराबी से) :- “इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा ?”
शराबी :- “मेरी बीवी।”

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था।
एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा। शराबी ने उससे कहा :- “एक टैक्सी ले आओ।”
युवक :- “मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नही।”
शराबी :- “नाराज क्यों होते हो भाई ? तो एक हवाई जहाज ले आओ।”

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
शराबी :- “गरम क्या है ?”
वेटर :- चाउमीन.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- सूप.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- उबलता पानी.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- आग का गोला है साले.
शराबी :- लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
पंजाबी शादी की पार्टी में डीजे ने पूछा :- कब तक बजाना है ?
मेजबान :- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगें।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है ? उसकी बीवी दरवाजा खोलती है।
शराबी :-कौन हैं आप?
बीवी :- मुझे भूल गए।
शराबी :- नशा हर गम को भुला देता है बहन.

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा :- चल।
टैक्सी चालक ने गाड़ी शूरू की
और फिर बंद कर दी.
बोला :- ये लो साब हम पहुँच गए
पहले ने उसे पैसे दे दिए.
दूसरे ने बोला :- धन्यवाद.
तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला :- आराम से चलाया कर …
मरवा देता आज.

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
एक शराबी लेट कर गाने गा रहा था.
2-3 गाने गा कर वो उलटा लेटकर गाने लगा…
दूसरा शराबी :- यार उलटा लेट कर गाने क्यूं गाने लगा।
शराबी :- Pehle साइड A थी अब B बी साइड है।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
एक शराबी आंखें दान करने गया, काउंटर क्लर्क ने कहा :- कुछ कहना चाहते हो ?
शराबी :- जिसे लगाओ उसे बता देना कि दो घूंट बाद खुलती है


No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...